Skip to main content

क्या लिखू...??

क्या लिखू...??

क्या लिखू उसके बारे में कि वो चाहत है मेरी, वो इबादत है मेरी..
वही तो एक है जो दुआ में भी शामिल है और साथ ही इनायत है मेरी..

क्या लिखू कि उसके होने से एक अलग सा अहसास होता है...
और वो पास न हो तो जैसे हर एक लम्हा उदास होता है..

वो हमेशा कहती है मुझसे कि तुम नहीं करते हो मेरी परवाह, तुम्हे नहीं है मुझसे प्यार..!!

अब क्या लिखू उसको लेकर कि वही है एक जिसे पाने के लिए में जिए जा रहा हूँ,
इश्क़ में इस जुदाई के जहर को पिए जा रहा हूँ..

उसके ना होने के बारे में सोचूँ भी तो रूह काँप जाती है..
एक दर सा लगता है इस दिल में और पलके भीग जाती है..

उसके होने के अहसास भर से इस चेहरे पर मुस्कान बिखते रहती है..
और वो कहती है कि तुम्हे मेरी परवाह नहीं रहती है..

क्या लिखू कि वो जान है मेरी, इस सीने में उसके ही नाम की धड़कन बसी है..
पगली है वो ये भी नहीं जानती है कि कितने खूबसूरत है वो पल जिनमे वो मेरे साथ हँसी है..

उसकी एक मुस्कान के लिए तो मैं इस दुनिया से लड़ जाने का हौसला रखता हूँ..
प्यार बहुत करता हूँ उससे लेकिन ना जाने क्यों हमेशा इसे जताने से डरता हूँ..

आँखों में हमेशा रहता है उसका ही इन्तेजार और चेहरे पर हमेशा ही उसके लिए एक हँसी रहती है..
और वो पगली मुझसे अब भी कहती है कि तुम्हे तो मेरी फ़िक्र ही नहीं रहती है..

Comments

Popular posts from this blog

तुम नहीं समझोगे..!!

कैसा लगता है जब तुम कहते हो कि "तुम बस रहने दो?" तुम्हे बताऊँ...खैर रहने दो क्योंकि तुम नहीं समझोगे.. तुम नहीं समझोगे कि क्यों हम बात नहीं कर पाते, तुम नहीं समझोगे कि आखिर क्यों हम मुलाकात नहीं कर पाते... तुमने बस अपनी ही बातें करनी होती हैं मुझसे, मुझे क्या कहना है कभी तो पूछ भी लो मुझसे... मैं भी अपनी बातें बताउंगी तुम्हे...उतने ही प्यार से..वैसे ही अहसास से... मैं चाहती हूं कि बैठूं तुम्हारे पास...अपने कांपते हाथों में लेकर तुम्हारा हाथ... मगर दिल सिसक सा जाता है ऐसे ही अचानक...अमूमन... मेरे जहन में आता है कि कह दूँ तुमसे...लेकिन "तुम नहीं समझोगे" (हितेश सोनगरा)

वर्ष 2017 के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस

1. लुईस ब्रेल दिवस – 4 जनवरी 2. विश्व हास्य दिवस – 10 जनवरी 3. राष्ट्रिय युवा दिवस – 12 जनवरी 4. थल सेना दिवस – 15 जनवरी 5. कुष्ठ निवारण दिवस – 30 जनवरी 6. भारत पर्यटन दिवस – 25 जनवरी 7. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी 8. अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं उत्पाद दिवस – 26 जनवरी 9. सर्वोदय दिवस – 30 जनवरी 10. शहीद दिवस – 30 जनवरी 11. विश्व कैंसर दिवस – 4 जनवरी 12. गुलाब दिवस – 12 फरवरी 13. वेलेंटाइन दिवस – 14 फरवरी 14. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस – 21 फरवरी 15. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस – 24 फरवरी 16. राष्ट्रिय विज्ञानं दिवस – 28 फरवरी 17. राष्ट्रिय सुरक्षा दिवस – 4 मार्च 18. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – 8 मार्च 19. के०औ०सु० बल की स्थापना दिवस – 12 मार्च 20. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस – 15 मार्च 21. आयुध निर्माण दिवस – 18 मार्च 22. विश्व वानिकी दिवस – 21 मार्च 23. विश्व जल दिवस – 22 मार्च 24. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस – 23 दिवस 25. विश्व ...

Mahaan Vyakti