Skip to main content

आज हम साथ नहीं हैं क्या ??

तो क्या हुआ जो हम साथ ना हो सके, हमारा सपना पूरा ना हो सका,
क्या हुआ जो तुम मेरी ना हो सकी और मैं तुम्हारा ना हो सका..

कल तुम्हारी शादी भी हो जाएगी और तुम नए घर जाओगे किसी की अमानत बनकर,
उसका क्या कसूर है, जो तुम उसे मिलोगी उसकी जिन्दगी में एक खुबसूरत क़यामत बनकर..

एक बात ध्यान रहे...उसके साथ तुम खुश रहना,
जो बाते मुझसे कहने में तुम हिचकिचाई, वे सारी बाते तुम उससे कहना...

अब मैं एक किनारा हो गया हूँ और वो है समुन्दर तुम्हारा,
अब से तुम उसकी धार में ही बहना...

मुझे अब तुमसे रत्ती भर का भी गिला नहीं है, क्योंकि मैं जानता हूँ कि तुमने अपना प्यार पूरी शिद्दत से निभाया है,
हम एक ना हो सके ये किस्मत का कसूर है, तुमने तो मिलने के लिए अपना पूरा जोर लगाया है..

अब मेरी फ़िक्र ना करना तुम, मैं तुम्हे गमो के समुंदर में भी हमेशा मुस्कुराता मिलूँगा,
जीतने भी गम है हमारे हरे भरे, मैं मुस्कुराते हुए उन्हें ख़ुशी से सिलूँगा...

मुझे बस चाहिए तुमसे एक ही वादा, कि तुम हमेशा खुश और मुस्कुराते रहना,
अपने हर गम को भुलाके, अपने नए साजन के साथ ख़ुशी से जीना...

वो सारे ख्वाब जो हमने साथ बुने और साथ देखे थे, अब तुम उन्हें अपने सजन के साथ पूरे करना,

उस पगले सजन को भी बहुत सी उम्मीदें होंगी तुमसे, उसकी झोली को हमेशा खुशियों से भरना...

मैं बस यही चाहता हूँ कि तुम्हे एक भी गम नसीब ना हो, बस तुम्हे जब भी देखूं तुम खुश रहना,
कोई भी परेशानी तुम्हारे करीब ना आए, जब तुम्हे मेरी जरुरत हो बेझिझक मुझसे कहना...

और बात जहाँ तक हमारी मोहब्बत की है वो तो आखरी साँस तक जिंदा रहेगी हमारे दिलों में,
हमारे प्यार की मिसाल देती है दुनिया, इस रिश्ते को ऐसे ही सलामत रखना...


लेकिन.....बस तुम खुश रहना.

Comments

Popular posts from this blog

तुम नहीं समझोगे..!!

कैसा लगता है जब तुम कहते हो कि "तुम बस रहने दो?" तुम्हे बताऊँ...खैर रहने दो क्योंकि तुम नहीं समझोगे.. तुम नहीं समझोगे कि क्यों हम बात नहीं कर पाते, तुम नहीं समझोगे कि आखिर क्यों हम मुलाकात नहीं कर पाते... तुमने बस अपनी ही बातें करनी होती हैं मुझसे, मुझे क्या कहना है कभी तो पूछ भी लो मुझसे... मैं भी अपनी बातें बताउंगी तुम्हे...उतने ही प्यार से..वैसे ही अहसास से... मैं चाहती हूं कि बैठूं तुम्हारे पास...अपने कांपते हाथों में लेकर तुम्हारा हाथ... मगर दिल सिसक सा जाता है ऐसे ही अचानक...अमूमन... मेरे जहन में आता है कि कह दूँ तुमसे...लेकिन "तुम नहीं समझोगे" (हितेश सोनगरा)

वर्ष 2017 के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस

1. लुईस ब्रेल दिवस – 4 जनवरी 2. विश्व हास्य दिवस – 10 जनवरी 3. राष्ट्रिय युवा दिवस – 12 जनवरी 4. थल सेना दिवस – 15 जनवरी 5. कुष्ठ निवारण दिवस – 30 जनवरी 6. भारत पर्यटन दिवस – 25 जनवरी 7. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी 8. अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं उत्पाद दिवस – 26 जनवरी 9. सर्वोदय दिवस – 30 जनवरी 10. शहीद दिवस – 30 जनवरी 11. विश्व कैंसर दिवस – 4 जनवरी 12. गुलाब दिवस – 12 फरवरी 13. वेलेंटाइन दिवस – 14 फरवरी 14. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस – 21 फरवरी 15. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस – 24 फरवरी 16. राष्ट्रिय विज्ञानं दिवस – 28 फरवरी 17. राष्ट्रिय सुरक्षा दिवस – 4 मार्च 18. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – 8 मार्च 19. के०औ०सु० बल की स्थापना दिवस – 12 मार्च 20. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस – 15 मार्च 21. आयुध निर्माण दिवस – 18 मार्च 22. विश्व वानिकी दिवस – 21 मार्च 23. विश्व जल दिवस – 22 मार्च 24. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस – 23 दिवस 25. विश्व ...

Mahaan Vyakti