Skip to main content

गांव शहर नहीं, किसान का घर जल रहा है

गांव शहर नहीं, किसान का घर जल रहा है........
ऊँची उठती लपटों को देखकर, लोगो के आंदोलनकारी शोर को सुनकर .
किसी ने कहा गांव जल रहा है, किसी ने कहा शहर जल रहा है .
पर जब नजदीक जाकर, मन की आँखों से देखा तो पता चला .
न गांव जल रहा है न शहर जल रहा है, वहा किसी गरीब का घर जल रहा है .
ऐसी लपटों में की वह बुझा नहीं सकता, चाहकर भी .
वह बैठा है घर के किसी कोने में हारकर ही .
उसके बच्चे भूख से तिलमिला रहे थे, खाने को गिड़ गिड़ा रहे थे.
पर वह उनके लिए कुछ नहीं कर सकता था, उसकी दुनिया बेहाल थी .
उसकी मजदूरी बंद पड़ी थी, क्योकि आज किसानो की हड़ताल थी .
उसका घर चलता है सिर्फ, एक दिन की कमाई से .
उसकी बूढी माँ जिन्दा है, दो घूट दवाई से .
पर अब बंद हो गयी है, उसकी हर रोज की कमाई .
कैसे लाएगा वह, अपनी माँ की दवाई.
शायद वह अपनी बूढी गाय का दूध बेचकर, घर चलाता है .
छोटे से खेत में सब्जी उगाकर, परिवार की भूख मिटाता है .
हर रोज उसका गुजारा, बस यही तो था.
क्योकि वह गरीब, एक किसान ही तो था .
किन्तु आज उसकी सब्जी को फेंक दी गयी, दूध को सड़को पर बहा दिया गया.
उसे दूध और सब्जी, नहीं बेचने को कहा गया.
वह एक तरफ खड़ा होकर अपने दूध को बहते देख रहा था .
कोई चिल्ला चिल्ला कर उसकी सब्जी को फेक रहा था .
पर उसके मन में एक ही सवाल था, वह आज अपने बचो का पेट भरेगा कैसे .
कहा से खरीदेगा राशन, कहा से आएंगे अब पैसे .
क्योकि उसका घर रोज की मेहनत से चलता था .
उसी से उसका और परिवार का पेट पलटा था .
पर आज उसने गाय के अमृत को, सड़कों पर बहते देखा है .
अपने ही लोगो के कारण, बच्चो को भूखा मरते देखा है .
वह दिन हीन गरीब किसान, किसके भरोसे था .
बैठ अपने घर में वह, किस्मत को कोसे था .
तब ही कही से आवाज आयी, भागो .
गांव जल रहा है, शहर जल रहा है .
बेवजह गोली खा कर, धरती पुत्र मर रहा है .
अन्नदाता कहे जाने वाला, किसी की भूख का दरकार बन रहा है .
रोजी रोटी छीनकर, वह सरकार बन रहा है .
बसें जला रहा है, मंडियों में आग लगा रहा है .
सड़के जाम करके, अपना अधिकार बता रहा है .
पर आज एक गरीब किसान, पूछ रहा है तुमसे बस एक ही सवाल .
बता मेरे देश के अन्नदाता किसान .
क्या दूध को सड़कों पर बहाना, सब्जियों को फेंकना ठीक है ?
क्या बसें जलाना, आग लगाना ठीक है ?
किसी गरीब का फल का ठेला उठाकर, फेंक देना ठीक है ?
बाजारों को बन्द कर, सड़के जाम करना ठीक है ?
माना की अधिकार की लड़ाई है,पर इस तरह लड़ना ठीक है ?
हक़ से लड़ो पर बंद करो, इस हिंसा के अवतार को .
रोशन करो फिर से किसान तुम, बंद पड़े बाजार को .
आज कह रहे हो भागो शहर जल रहा है, गांव जल रहा है .
पर सच पूछो तो, मेरा दिल जल रहा है .
और ऐसा ही रहा तो एक दिन, तुम्हारा दिल भी जलेगा.
और फिर तुम कह भी नहीं सकोगे भागो, शहर जल रहा है गांव जल रहा है .

किसान का बेटा- कवि बलराम सिंह राजपूत

Comments

Popular posts from this blog

तुम नहीं समझोगे..!!

कैसा लगता है जब तुम कहते हो कि "तुम बस रहने दो?" तुम्हे बताऊँ...खैर रहने दो क्योंकि तुम नहीं समझोगे.. तुम नहीं समझोगे कि क्यों हम बात नहीं कर पाते, तुम नहीं समझोगे कि आखिर क्यों हम मुलाकात नहीं कर पाते... तुमने बस अपनी ही बातें करनी होती हैं मुझसे, मुझे क्या कहना है कभी तो पूछ भी लो मुझसे... मैं भी अपनी बातें बताउंगी तुम्हे...उतने ही प्यार से..वैसे ही अहसास से... मैं चाहती हूं कि बैठूं तुम्हारे पास...अपने कांपते हाथों में लेकर तुम्हारा हाथ... मगर दिल सिसक सा जाता है ऐसे ही अचानक...अमूमन... मेरे जहन में आता है कि कह दूँ तुमसे...लेकिन "तुम नहीं समझोगे" (हितेश सोनगरा)

वर्ष 2017 के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिवस

1. लुईस ब्रेल दिवस – 4 जनवरी 2. विश्व हास्य दिवस – 10 जनवरी 3. राष्ट्रिय युवा दिवस – 12 जनवरी 4. थल सेना दिवस – 15 जनवरी 5. कुष्ठ निवारण दिवस – 30 जनवरी 6. भारत पर्यटन दिवस – 25 जनवरी 7. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी 8. अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं उत्पाद दिवस – 26 जनवरी 9. सर्वोदय दिवस – 30 जनवरी 10. शहीद दिवस – 30 जनवरी 11. विश्व कैंसर दिवस – 4 जनवरी 12. गुलाब दिवस – 12 फरवरी 13. वेलेंटाइन दिवस – 14 फरवरी 14. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस – 21 फरवरी 15. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस – 24 फरवरी 16. राष्ट्रिय विज्ञानं दिवस – 28 फरवरी 17. राष्ट्रिय सुरक्षा दिवस – 4 मार्च 18. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – 8 मार्च 19. के०औ०सु० बल की स्थापना दिवस – 12 मार्च 20. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस – 15 मार्च 21. आयुध निर्माण दिवस – 18 मार्च 22. विश्व वानिकी दिवस – 21 मार्च 23. विश्व जल दिवस – 22 मार्च 24. भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस – 23 दिवस 25. विश्व ...

Mahaan Vyakti